मुंबई के कोस्टल रोड की टनल में तेज रफ्तार से कारें दौड़ाने के मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें काली लैंबॉर्गिनी, पीली BMW M2, लाल BMW Z4 और फॉक्सवैगन वर्टस शामिल हैं। यह वीडियो 3 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे मरीन ड्राइव के पास दक्षिण दिशा वाली कोस्टल रोड पर रिकॉर्ड किया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और किसी की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने का केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हेड कॉन्स्टेबल सतीश निवृत्ति संगले की शिकायत पर पुलिस शिकायत यानी FIR दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, टनल के अंदर 6 से 7 कारें बिना सही अनुशासन के तेज रफ्तार में दौड़ती दिखीं। पुलिस ने इन वाहनों की पहचान कर ली है। उन्हें जल्द ही कब्जे में लिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, ड्राइवरों के नाम और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना की तस्वीरें… खबर अपडेट हो रही है…