BJP नेता गौरव भाटिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ मानहानि का केस किया है। भाटिया ने मामले में 2 करोड़ रुपए के हर्जाने, माफी और विवादित पोस्ट को आगे शेयर करने पर रोक लगाने की भी मांग की है। दरअसल, सौरव दास ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें गौरव भाटिया के नाम से बयान था कि स्वतंत्र भारद्वाज में जातिवाद का जहर है और BJP का उनसे कोई संबंध नहीं है। भाटिया ने भारद्वाज को दिमागी नक्सल कहा था। भारद्वाज पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता पर हमला करने का आरोप है। भाटिया ने इसे फर्जी बताते हुए दास को 24 घंटे के अंदर पोस्ट डिलीट करने और बिना शर्त माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया। दास ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया और कहा कि यह AI से बनाई गई थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
Back to Top News
Top
September 8, 2026 at 1:28 PM
गौरव भाटिया का CJP नेताओं पर मानहानि केस:दीपके, रांका, दास से माफी और 2 करोड़ हर्जाने की मांग; ‘दिमागी नक्सल’ पोस्ट से जुड़ा विवाद
Dainik Bhaskar