बिहार के मधेपुरा के बिशनपुर गांव का एक लड़का, जेब में सीमित पैसे और आंखों में बड़ा सपना. प्रियतम कुमार ने सालों तक दिन-रात पढ़ाई की, कई बार गिरे और हर बार खुद को उठाया. BPSC के नतीजे का इंतजार लंबा होता गया, पर हिम्मत नहीं टूटी. आज उनके मन में बस एक सवाल है. आखिर इस इंतजार की कोई आखिरी तारीख है?