कासगंज के नगला भूरा गांव में भीषण विस्फोट से मकान का लेंटर और दीवारें ढह गईं. हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके चार भाई-बहन घायल हो गए. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.