कोलकाता में बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर यूनिवर्सिटी के पास 3 किलोमीटर लंबी ‘भगवा सम्मान यात्रा’ निकाली। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘कश्मीर आजादी चाहता है’ जैसे नारे लगाने वाली ताकतों को उखाड़ फेंका जाएगा। यह मार्च दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क से शुरू होकर जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर 8B बस स्टैंड पर खत्म हुआ। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों और सैकड़ों BJP समर्थकों ने हिस्सा लिया। पूरी यात्रा में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए गए। अधिकारी भगवा कपड़े पहनकर और भगवा झंडा लेकर यात्रा में सबसे आगे रहे। एक BJP नेता ने कहा कि यह यात्रा “भगवा रंग की गरिमा बचाने” और उसे “बदनाम करने की कोशिशों” के विरोध में आयोजित की गई थी। यूनिवर्सिटी में बढ़ा राजनीतिक टकराव यह मार्च ऐसे समय निकाला गया है, जब जादवपुर यूनिवर्सिटी में राजनीतिक और वैचारिक टकराव बढ़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में वाम समर्थित छात्र संगठनों और RSS से जुड़े ABVP के बीच झड़पें, दीवारों पर लिखे नारे और नारेबाजी का विवाद तेज हुआ है। शुभेंदु अधिकारी ने मार्च से दो हफ्ते से भी कम समय पहले यूनिवर्सिटी के बाहर हुए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाया था। खबर अपडेट हो रही है…
Back to Top News
Top
September 9, 2026 at 12:49 PM
शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर-यूनिवर्सिटी के पास भगवा सम्मान यात्रा निकाली:कहा- ‘कश्मीर आजादी चाहता है’ के नारे लगाने वालों को उखाड़ फेंकेंगे
Dainik Bhaskar