पश्चिम बंगाल सरकार के सोमवार को राज्य के अखबारों में एक विज्ञापन जारी किया। अब इस विज्ञापन में छपी मां दुर्गा की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फोटो में दुर्गा को पारंपरिक 10 भुजाओं के बजाय 11 भुजाओं के साथ दिखाया गया है। इसे लेकर अब राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। सरकार के निशाने पर आने के बाद BJP नेता समिक भट्टाचार्य ने प्रितिक्रिया देते हुए यहां तक कह दिया कि मां दुर्गा और भी शक्तिशाली हो गई हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी विज्ञापन नहीं देखा है। उनके मुताबिक, अगर किसी एजेंसी से गलती हुई है तो यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। गलती को ठीक कर ली जाएगी। दुर्गा 11 भुजाओं वाली कैसे हो गईं? TMC विधायक कुणाल घोष ने विज्ञापन की तस्वीर शेयर करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मां दुर्गा की तस्वीर में 10 भुजाएं होती हैं तो 2026 में वह एकादशभुजा यानी 11 भुजाओं वाली कैसे हो गईं। BJP ने देवी को एक हाथ ही दे दिया: CPM CPM नेता शतरूप घोष ने भी विज्ञापन को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा को असुर का वध करने के लिए देवताओं ने 10 हाथों में हथियार दिए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि BJP सरकार ने देवी को एक अतिरिक्त हाथ ही दे दिया। सूचना एवं संस्कृति विभाग ने जारी किया विज्ञापन सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने इस विज्ञापन के जरिए कोलकाता में सोमवार को प्रस्तावित एक समन्वय बैठक की जानकारी दी है। सीएम शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में यह बैठक शहर की अलग-अलग दुर्गा पूजा समितियों के साथ होगी। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) और शहर की पुलिस राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग के साथ मिलकर इस बैठक का आयोजन कर रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- शुभेंदु ने नजरबंद करने की धमकी दी:महिलाओं का मुद्दा उठाया तो बोले- फेसबुक तक रहो TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुझे घर में नजरबंद करने और राजनीतिक रूप से परेशान करने की धमकी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता ने X पर शुभेंदु का एक वीडियो भी शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें…