चक्रवात 'अर्नब' ने देर रात तकरीबन 2 बजे आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे दी. इसके बाद से तटीय इलाकों में जोरदार बारिश और ऊंची-ऊंची भयानक लहरों का दौर जारी है. सिर्फ आंध्र ही नहीं बंगाल, ओडिशा और झारखंड के भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो चुकी है.