बिहार में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है. गंगा समेत कई नदियों के उफान से 11 जिलों में 19.57 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर उच्चतम जलस्तर का रिकॉर्ड (HFL) को पार कर गया है, जबकि हाथीदह में भी जलस्तर पुराने रिकॉर्ड को पार करने की आशंका है. हालात को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर निगरानी और राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है. The post बिहार बाढ़ अलर्ट: खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा, 11 जिलों में 19.57 लाख लोग प्रभावित appeared first on Prabhat Khabar.