मध्य प्रदेश में 23 सितंबर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 25 सितंबर को सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इन 2 दिन में 17 जिलों में अति भारी या भारी बारिश हो सकती है। बिहार में मानसून थमा हुआ है, लेकिन 15 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते अगले दो-तीन दिन बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम के चलते ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कोरापुट, गजपति, गंजाम, नबरंगपुर, कालाहांडी और मलकानगिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस सीजन में प्रदेश में अब तक 6% कम बारिश हुई है। 14 जिलों में बारिश का कोटा आधा भी नहीं हो पाया है। सबसे कम बारिश देवरिया, कुशीनगर, शामली, गाजियाबाद और कानपुर देहात में दर्ज की गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Back to Top News
Top
September 22, 2026 at 11:35 PM
MP में दो दिन भारी बारिश की संभावना:बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का असर, ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट
Dainik Bhaskar