सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड में एक स्टेज शो को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उनके ठीक से गाना न गाने पर नाराजगी जताते हुए नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए थे। उन्होंने दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था।