मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में सोमवार शाम एक अस्थायी शूटिंग सेट के पीसीआर यूनिट में आग लग गई. आग में इलेक्ट्रिक वायरिंग, केबल, एसी यूनिट, लकड़ी, बांस, प्लास्टिक और शूटिंग से जुड़ा सामान प्रभावित हुआ. दमकल टीम ने करीब 53 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.