पटियाला में दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा पर तेजधार सुए से हमला कर दिया गया। हमलावर पीछे से दबे पांव दौड़कर आया और गली में जा रही लड़की की टांगों के बीच सुआ मारकर तुरंत भाग गया। इसके बाद लड़की दर्द में कराहती हुई गली में ही बैठ गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक को साफ देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि हमलावर को हिरासत में लिया गया है। उसके परिजन का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। इधर, लड़की को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने उसकी मरहम पट्टी कर उसे छुट्टी दे दी। लड़की के टांगों के बीच हल्की चोट आई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने पेंट पहना था, जिससे सुए से वार का बचाव हो गया। छात्रा पर हमले के 3 PHOTOS… स्कूल जाते समय हुई वारदात पुलिस के मुताबिक, यह घटना पटियाला के बिशन नगर इलाके की है। सामने आए सीसीटीवी के मुताबिक, यह वारदात 17 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे हुई। यहां रहने वाली एक लड़की बैग लटकाकर स्कूल जा रही थी। उसने स्कार्फ से अपना चेहरा ढंका हुआ था। जब वह बिशन नगर की गली नंबर-9 से गुजर रही थी, तभी पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ और लड़की के पीछे टांगों के बीच सुआ मारकर भाग गया। चोट से घायल लड़की गली में ही चीखकर बैठ गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने वारदात की सूचना लड़की के परिजन को दी। परिजन लड़की को फौरन निजी अस्पताल लेकर गए। वहां लड़की का इलाज कराया। हालांकि, चोट ज्यादा गहरी नहीं थी, इसलिए लड़की को मरहम पट्टी के बाद ही छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिजन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा… पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के परिजन ने बताया है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पटियाला में AAP नेता पर जानलेवा हमला, वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप पटियाला जिले के गांव रामगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता और हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन बोर्ड के सदस्य अंग्रेज सिंह पर कथित तौर पर हमला किया गया है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
Back to Top News
Top
July 19, 2026 at 7:27 AM
पटियाला में छात्रा को सुआ घोंपा:स्कूल जा रही थी, अचानक पीछे से आया युवक हमला कर भागा; VIDEO सामने आया
Dainik Bhaskar