IIT बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद हॉस्टल में लगे सीलिंग फैन को हटाकर वॉल-माउंटेड फैन लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। साहिल एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech सेकेंड ईयर के छात्र थे। शुक्रवार शाम पॉवई कैंपस के हॉस्टल रूम में उनका शव मिला था। सूत्रों के मुताबिक, संस्थान ने जुलाई में एक छात्र की आत्महत्या के बाद ही फैन बदलने पर चर्चा शुरू कर दी थी। साहिल की मौत के बाद इस फैसले पर फिर ध्यान गया। कैंपस में वॉल-माउंटेड फैन का एक बैच पहुंचने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। ये फैन सभी हॉस्टल और कैंपस के दूसरे उपयोगी हिस्सों में लगाए जाएंगे। NCP (SP) नेता ने फैसले पर सवाल उठाए NCP (SP) के प्रवक्ता अनीश गावंडे ने फैन बदलने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सिर्फ सीलिंग फैन की जगह वॉल फैन लगाने से छात्रों की आत्महत्या की समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आत्महत्या की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य सहायता पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। गावंडे ने दावा किया कि पिछले 20 वर्षों में IITs में 117 से ज्यादा छात्रों की आत्महत्या हुई है।
Back to Top News
Top
September 22, 2026 at 5:20 AM
IIT बॉम्बे के हॉस्टल और कैंपस से सीलिंग फैन हटेंगे:वॉल-माउंटेड फैन लगाने की तैयारी; बीटेक स्टूडेंट की मौत के बाद फैसला
Dainik Bhaskar