पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें रेलवे की तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं पर कुल 10,783 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन प्रोजेक्ट्स के तहत पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में करीब 656km रेल लाइनें बढ़ाई जाएंगी। इससे करीब 4,790 गांवों के 56 लाख लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। खड़गपुर-झारसुगुड़ा रेल सेक्शन के बीच चौथी लाइन का निर्माण शामिल है। इसके अलावा कटनी-पेंड्रा रोड सेक्शन में भी चौथी लाइन बनाई जाएगी। वहीं, बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड सेक्शन में तीसरी लाइन का निर्माण किया जाएगा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
Back to Top News
Top
September 9, 2026 at 11:27 AM
रेलवे के 3 मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी:10,783 करोड़ से 5 राज्यों में 656km नई रेल लाइनें बिछेंगी; 56 लाख लोगों को फायदा
Dainik Bhaskar